Pages

Tuesday 30 June 2020

सच्चे लोग

जरा जरा सी बात पर जिनकी आँखे भीग जाती हैं,
वो लोग जीवन मे कभी किसी का बुरा चाह नही सकते।
पर एक सच यह भी हैं,
वो जीवन मे कभी किसी को अपना बना नही सकते।
दिल साफ़ होता हैं उनका,
तोड़ मरोडकर चीजो को, बातों को मोतियों के हारो मे पहना कर बताना आता नही उन्हे,
जो कहते हैं, साफ़ साफ़ कह देते हैं,
इस झुठी दुनिया मे झुठ के सहारे जीना आता नही उन्हे।
वो लोग सच्चे होते हैं,
दिल के साफ़, चरित्र के पाक,
विचारो से निष्पाप होते हैं,
झुक जाते हैं, बेवजह ही अपनो के लिये हर जगह,
वह हर लोभ के जाल से अछूते होते हैं।
भीग जाती हैं, पलके जिनकी जरा जरा सी बात पर वो लोग,
भावनाओ के समन्दर की गहराई मे भी जो खोज ना पाये, 
ऐसे ही कितने झख्मो के खन्जर झेल चुके होते हैं....
ये लोग दिल के बहुत सच्चे , बहुत अच्छे होते हैं....!!!!!!
 
©आयुष पंचोली 
©ayush_tanharaahi

#kuchaisehi 
#ayushpancholi
#hindimerijaan  #mereprashnmerisoch

No comments:

Post a Comment